news-details

मूसलाधार बारिश होने से मिली गर्मी से राहत

You can share this post!

एसपी ऑफिस, कोतवाली में हुआ जलभराव

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी/गौरीगंज। शनिवार को सुबह हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। भारी बारिश के कारण पुलिस अधीक्षक कार्यालय, कोतवाली और डाक बंगला सहित कई सरकारी दफ्तरों में पानी भर गया। एसपी कार्यालय से पानी निकालने के लिए फायर ब्रिगेड को बुलाना पड़ा। बारिश का पानी सड़क किनारे बने कई घरों में भी घुस गया, जिससे लोगों का सामान खराब हो गया। भारी बरसात से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।शनिवार की सुबह करीब 10 बजे तेज आंधी के साथ जोरदार बारिश शुरू हुई, जिसने पूरे जिले की स्थिति बदल दी। लगातार बारिश से निचले इलाकों और सरकारी कार्यालयों में जलभराव हो गया। कोतवाली परिसर, पुलिस अधीक्षक कार्यालय और डाक बंगला के कमरों तथा बरामदों में पानी भर गया था।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, एसपी कार्यालय से पानी निकालने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम बुलाई गई। फायर कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद कार्यालय परिसर से जमा पानी को बाहर निकाला। नगर के कई मोहल्लों और सड़क किनारे स्थित घरों में भी बारिश का पानी घुस गया, जिससे लोगों को अपना सामान सुरक्षित स्थानों पर रखना पड़ा। कई घरों में बिजली के उपकरण भी खराब हो गए।पिछले दो घंटे से अधिक समय से हल्की बारिश लगातार जारी है। मौसम विभाग ने फिलहाल राहत के कोई आसार नहीं बताए हैं। लगातार बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव हो गया है, जिससे यातायात की गति धीमी पड़ गई है। नगर पालिका की टीम जलभराव वाले क्षेत्रों से पानी निकालने के काम में जुटी हुई है।