news-details

मासूम के आंसुओं का बदला.......

You can share this post!

परिवार को मिली खौलती चाय की सजा!

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। जाजमऊ के मखदूम नगर में बच्चे को थप्पड़ मारने का विरोध करने पर विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने एक परिवार पर खौलती हुई चाय फेंक दी। घटना में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला समेत पिता-पुत्र गंभीर रूप से झुलस गए। पीड़ित परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।मखदूम नगर निवासी मुसर्रत अली ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे उनका 11 वर्षीय भतीजा जैन दादी के लिए चाय लेने पास के एक होटल पर गया था। आरोप है कि वहां दुकानदार दानिश ने बच्चे को थप्पड़ मारकर भगा दिया। रोते हुए घर पहुंचे बच्चे ने पूरी बात परिजनों को बताई।इसके बाद बच्चे के चाचा किस्मत अली और भतीजा आसिम शिकायत करने आरोपी के घर पहुंचे। आरोप है कि वहां दानिश और शहूद ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर किस्मत अली की 65 वर्षीय मां जैबुन निशा भी मौके पर पहुंच गईं।पीड़ितों का आरोप है कि इसी दौरान आरोपियों ने परिवार के लोगों पर खौलती चाय फेंक दी, जिससे जैबुन निशा, किस्मत अली और आसिम झुलस गए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कांशीराम अस्पताल पहुंचाया। कैंट एसीपी प्रियंका बाजपेई ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर मुख्य आरोपी दानिश को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

तीनों घायलों का कांशीराम अस्पताल में उपचार कराया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर FIR दर्ज कर ली है। मुख्य आरोपी दानिश को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। -कैंट एसीपी प्रियंका बाजपेई