
पारदर्शी विकास न्यूज़ खड्डा, कुशीनगर। बीआरसी बंजारी पट्टी खड्डा में खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार ने की। बैठक में सभी संकुल शिक्षकों ने अपने-अपने क्षेत्रों की प्रगति रिपोर्ट और आंकड़ों के साथ प्रतिभाग किया।बैठक में विद्यालयों में निपुण आकलन, विद्यार्थियों के सीखने के स्तर और 360 डिग्री हॉलिस्टिक रिपोर्ट कार्ड की स्थिति की समीक्षा की गई। समर्थ ऐप पर एसएचवीआर डेटा एंट्री, राष्ट्रीय आय आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा यानी एनएमएमएस के ऑनलाइन आवेदन और परीक्षा की तैयारियों पर चर्चा हुई। इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए नए विचारों को जमा कराने की प्रगति भी जानी गई।अधिकारियों ने विद्यालयों में पाठ्यपुस्तकों के वितरण और किताब वितरण ऐप पर क्यूआर कोड व बारकोड स्कैनिंग की स्थिति की समीक्षा की। प्रेरणा ऐप और डिजिटल पोर्टल पर शिक्षकों व विद्यार्थियों की दैनिक उपस्थिति नियमित दर्ज कराने के निर्देश दिए गए।कक्षावार निपुण तालिका, छात्र प्रगति ट्रैकर और शिक्षक डायरी के नियमित उपयोग पर भी जोर दिया गया। निपुण लक्ष्य एवं कैच-अप अभियान से संबंधित पोस्टरों के प्रदर्शन, बालवाटिका में चहक गतिविधियों और टीएलएम के प्रभावी उपयोग की समीक्षा की गई।खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार ने सभी संकुल शिक्षकों को विभागीय प्राथमिकताओं के अनुरूप पारदर्शिता और गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करते हुए निर्धारित समयसीमा में सभी कार्य पूरे करने के निर्देश दिए।