
पारदर्शी विकास न्यूज़ मेरठ। 29 अगस्त 2026 को मेरठ विभाग के अभ्यास वर्ग का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सहकारी बैंक मेरठ के अध्यक्ष विमल शर्मा ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहकार भारती के पूर्व अध्यक्ष जीत सिंह सिरोही ने की। अभ्यास वर्ग में सहकारिता के माध्यम से आर्थिक स्वावलंबन और समाज के सर्वांगीण विकास को लेकर चर्चा हुई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश सहकार भारती के महामंत्री अरविन्द दुबे ने कहा कि सहकारिता समाज के सर्वांगीण विकास और आर्थिक स्वावलंबन का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को सहकार भारती से जोड़ने और सहकारिता की भावना को समाज के व्यापक वर्ग तक पहुंचाने पर जोर दिया।राष्ट्रीय प्रमुख पैक्स प्रकोष्ठ राजदत्त पांडेय ने कहा कि सहकार भारती सहकारिता के क्षेत्र में सक्रिय संगठन के रूप में लगातार काम कर रहा है। उन्होंने सहकारिता से जुड़े कार्यकर्ताओं को संगठन की गतिविधियों और उद्देश्यों के प्रति जागरूक होकर कार्य करने का आह्वान किया।प्रदेश मंत्री सतीश चंद्र कठेरिया ने अपने संबोधन में सहकारिता को जन आंदोलन बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सहकारी संस्थाओं को मजबूत करने और अधिक लोगों को इससे जोड़ने से आर्थिक स्वावलंबन की दिशा में बेहतर परिणाम हासिल किए जा सकते हैं।अभ्यास वर्ग में संगठन प्रमुख कर्मवीर, सह विधि प्रकोष्ठ प्रमुख वीरेंद्र पांडेय समेत संगठन के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सहकारिता के विस्तार, संगठन को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर गतिविधियों को बढ़ाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
सहकार भारती के माध्यम से समाज के सर्वांगीण विकास और आर्थिक स्वावलंबन को मजबूत किया जा सकता है। अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़कर सहकारिता को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत है। सहकारिता के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और आर्थिक अवसर पहुंचाए जा सकते हैं। अरविंद दुबे
सहकारिता को केवल समितियों और संस्थाओं तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि इसे जन आंदोलन का रूप देना होगा। अधिक लोगों की भागीदारी से सहकारिता मजबूत होगी और आर्थिक स्वावलंबन का रास्ता तैयार होगा। समाज के हर वर्ग को सहकारिता से जोड़ना समय की आवश्यकता है। सतीश चंद्र कठेरिया