news-details

मारपीट और गेट तोड़ने का आरोप

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। चकेरी थाना क्षेत्र में बीजेपी पार्षद के भतीजे पर दबंगई और मारपीट का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित मेडिकल आहार विशेषज्ञ आशीष पवार ने आरोप लगाया है कि पुराने मुकदमे को वापस न लेने पर आरोपी ने स्कॉर्पियो से उनके घर का गेट तोड़ दिया और उन पर हमला किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पीड़ित के अनुसार, 2021 में उनकी मां द्वारा दर्ज कराए गए एक मुकदमे को वापस लेने का लगातार दबाव बनाया जा रहा था। आरोप है कि 19 मई की रात आरोपी अपने साथी के साथ कार से घर पहुंचा और गेट में टक्कर मारकर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया।बाहर निकलने पर मारपीट किए जाने का भी आरोप है, जिसके बाद पीड़ित ने 112 पर पुलिस को सूचना दी। अगले दिन तहरीर देने पहुंचे पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने शब्द बदलवाने की बात कही।मामला पुलिस आयुक्त तक पहुंचने के बाद 21 मई को FIR दर्ज की गई। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और न ही वाहन को जब्त किया गया है।थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।