news-details

मारपीट के मामले में पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

You can share this post!


पारदर्शी  विकास न्यूज़  जामो।  थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दुलही गूजर का पुरवा मजरे सरमें में बीती रात्रि को शराब के नशे में दो पक्षों में आपस में जमकर हाथापाई हुई जिसमें प्रथम पक्ष के एक व्यक्ति की गंभीर चोटें आई। बुधवार को रात्रि करीब ग्यारह बजे शराब के नशे में  दो पक्ष आपस में झगड़ा हो गया। प्रथम पक्ष सोनू मिश्रा उर्फ सुशील पुत्र देवनारायण निवासी पुरे विक्रम मिश्रा मजरे सरमें व द्वितीय पक्ष जबरील पुत्र बदलू,, हाफिज पुत्र रहीसुल,  मोहम्मद हसनैन  उर्फ अन्नू पुत्र रियाज निवासी ग्राम दुलारी गूजर पुरवा मजरे सरमें के द्वारा मारपीट की गई जिसमें सोनू को सर एवं आंख में काफी चोटें आई । द्वितीय पक्ष के अभियुक्त शराब के आदी है। अक्सर नशे में विवाद करता रहता है। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष के तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।  जबरील और अन्नू को हिरासत में ले लिया गया है।  आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।