news-details

मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कई राज्यों में भारी बारिश और अलर्ट जारी

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS देर से शुरुआत के बाद अब मानसून ने देशभर में तेजी पकड़ ली है। केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु के बाद मानसून गोवा तक पहुंच गया है और मुंबई में इसके जल्द दस्तक देने की संभावना जताई जा रही है। इस बीच कई राज्यों में तेज बारिश और आंधी-तूफान का दौर जारी है।केरल में रेड अलर्ट जारी किया गया है, जहां अगले 24 घंटे में 20 सेंटीमीटर से अधिक बारिश की आशंका है। वायनाड और कासरगोड में स्कूल बंद कर दिए गए हैं और पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा व ट्रेकिंग पर रोक लगा दी गई है। तमिलनाडु और कर्नाटक के कई हिस्सों में भी तेज बारिश और हवाओं का असर देखा जा रहा है।मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 3 दिनों में मानसून पूर्वोत्तर राज्यों तक पहुंच सकता है और 10 दिनों के भीतर बिहार, झारखंड और ओडिशा में दस्तक देने की संभावना है। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि आगे बढ़ने के लिए बंगाल की खाड़ी में मजबूत मौसमीय सिस्टम जरूरी होगा, जो फिलहाल कमजोर है।देश के कई हिस्सों में प्री-मानसून गतिविधियां भी तेज हैं। राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में आंधी-बारिश का दौर जारी है और कई जगह ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कुछ राज्यों में गर्मी का असर अभी भी बना हुआ है।मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर में भारी बारिश और कई राज्यों में तेज हवाओं की चेतावनी दी है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।