
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी
एआरटीओ महेन्द्र बाबू गुप्ता ने स्कूल वाहनों के मानकों की समीक्षा करते हुए चेतावनी दी कि बिना परमिट, फिटनेस और सुरक्षा उपकरण वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर ऐसे वाहन सीज भी किए जाएंगे।शुक्रवार को परिवहन कार्यालय में आयोजित बैठक में विद्यालय प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए गए कि सभी स्कूल वाहनों में जीपीएस, सीसीटीवी कैमरा, अग्निशमन यंत्र और वीएलटीडी जैसे सुरक्षा उपकरण अनिवार्य रूप से लगाए जाएं।इसके साथ ही चालकों का चरित्र सत्यापन और ड्राइविंग लाइसेंस का सत्यापन कराने के निर्देश भी दिए गए। एआरटीओ ने कहा कि जनपद में किसी भी हालत में मानक विहीन स्कूल वाहनों का संचालन नहीं होने दिया जाएगा।