news-details

मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे

You can share this post!

 

पारदर्शी विकाश न्यूज़ उन्नाव। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के गरेरेपुरवा गांव में गुरुवार को मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट की घटना में कई लोग घायल हो गए, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।स्थानीय लोगों के अनुसार, किसी छोटी बात को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच भिड़ंत में बदल गया। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।घटना में घायल लोगों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।मारपीट की घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, पारदर्शी विकास समाचार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है, जबकि पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।