news-details

मामा की धमकी से परेशान युवक ने जहर खाकर दी जान

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Kanpur

 महाराजपुर क्षेत्र में होटल कर्मचारी ने कथित पारिवारिक विवाद और धमकियों से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। युवक की पहचान लखनऊ के काकोरी निवासी 23 वर्षीय आकाश के रूप में हुई है, जो पिछले छह वर्षों से महाराजपुर स्थित एक होटल में काम करता था। हालत बिगड़ने पर साथियों ने उसे हैलट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

परिजनों के अनुसार आकाश के अपनी मामी से पिछले डेढ़ साल से संबंध थे। इसकी जानकारी होने पर मामा ने उसके खिलाफ काकोरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि इसके बाद मामा लगातार फोन कर उसे धमका रहे थे, जिससे वह मानसिक तनाव में था।

बताया गया कि शनिवार को आकाश ने होटल के कमरे में लस्सी में सल्फास मिलाकर पी लिया। उसने इस दौरान वीडियो बनाकर अपनी बहन को भेजा था। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महाराजपुर पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।