
पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। इस्लामिक स्कॉलर और ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के पूर्व सदस्य मौलाना सैयद सलमान हुसैनी नदवी का सोमवार को लखनऊ में निधन हो गया। उनके निधन से धार्मिक, शैक्षणिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है।मौलाना सलमान हुसैनी नदवी का जन्म 1954 में उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में हुआ था। उन्होंने दारुल उलूम नदवतुल उलेमा, लखनऊ से शिक्षा हासिल करने के बाद सऊदी अरब की जामिया अल-इमाम मोहम्मद बिन सऊद अल-इस्लामिया से उच्च शिक्षा प्राप्त की।लखनऊ लौटने के बाद उन्होंने दारुल उलूम नदवा में लंबे समय तक शैक्षणिक सेवाएं दीं। उनके निधन को इस्लामिक जगत के लिए बड़ी क्षति बताया जा रहा है।