
पारदर्शी विकास ब्यूरो कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रस्तावित जनपद भ्रमण को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। रविवार को जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर एवं पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने थाना रामकोला क्षेत्र में प्रस्तावित हेलीपैड और कार्यक्रम स्थल का संयुक्त निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने हेलीपैड, कार्यक्रम स्थल, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, बैरिकेडिंग तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को पूरी तरह व्यवस्थित, सुरक्षित एवं समयबद्ध ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं।जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। वहीं पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्यक्रम स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने, यातायात व्यवस्था सुचारु रखने तथा सुरक्षा संबंधी सभी मानकों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कार्यक्रम से जुड़े प्रत्येक बिंदु की समीक्षा की और आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए संबंधित अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिएइस अवसर पर प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।