
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर आज ऐसेल पैलेस में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व अनिल बाबा जी ने किया। इस अवसर पर समाजसेवियों, युवाओं एवं विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। शिविर के दौरान संकल्प सेवा समिति एवं आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) के सहयोग से कुल 30 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। आयोजकों ने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिल सकता है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने नियमित रूप से रक्तदान करने का संकल्प भी लिया।