news-details

मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 92 मरीजों को मिला मुफ्त उपचार

You can share this post!



पारदर्शी विकास न्यूज़ जसपुरा/बांदा। मुख्यमंत्री आरोग्य मेले के तहत रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसपुरा के अधीक्षक डॉ. पवन कुमार के निर्देशन में क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गढ़रिया, सिन्धनकला और चन्दवारा में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में पुरुष, महिला एवं बच्चों सहित कुल 92 मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें विशेषज्ञ परामर्श, आवश्यक उपचार और निःशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई गईं। स्वास्थ्य मेले में आए सभी लाभार्थियों को सम्मानपूर्वक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गढ़रिया में 30, सिन्धनकला में 29 तथा चन्दवारा में 33 मरीजों की जांच कर उपचार किया गया। चन्दवारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. सुमन देवी ने मरीजों का उपचार किया। उनके साथ फार्मासिस्ट महेंद्र सिंह उत्तम, लैब टेक्नीशियन अखिलेश सिंह गौतम तथा बीपीएम स्वप्निल गुप्ता ने सहयोगात्मक पर्यवेक्षण किया।