news-details

मूकबधिर युवक से लूट, ऑटो चालक गिरफ्तार

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। रेलबाजार थाना क्षेत्र में एक मूकबधिर युवक से लूट और मारपीट का मामला सामने आया है। दिल्ली जाने के लिए ऑटो बुक करने वाले युवक को चालक सुनसान इलाके में ले गया और उसके साथ मारपीट कर नकदी व बैग लूट लिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।कल्याणपुर निवासी नीलम देवी के अनुसार, उनका भाई दीपक कुमार घरेलू काम से दिल्ली जाने के लिए निकला था और स्टेशन जाने के लिए ऑटो लिया था। आरोप है कि चालक उसे सुनसान इलाके में ले गया और विरोध न कर पाने का फायदा उठाकर मारपीट की तथा करीब 5 हजार रुपये और बैग लूट लिया।घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और करीब 50 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे सीओडी पुल के पास से गिरफ्तार किया।आरोपी की पहचान बाबूपुरवा निवासी मुकीम के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से लूटे गए पैसे, अटैची और ऑटो बरामद किया है। अमान सिंह ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।