news-details

मेक्सिको में सामूहिक गोलीकांड, 10 लोगों की मौत

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS मेक्सिको के पुएब्ला राज्य के तेहुइत्जिंगो शहर में रविवार तड़के हुए एक बड़े गोलीकांड में 10 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में छह पुरुष, तीन महिलाएं और एक नाबालिग शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, पड़ोसियों ने गोलियों की आवाज सुनकर सूचना दी, जिसके बाद अधिकारियों ने एक घर के अंदर कई लोगों को गोली लगी हालत में पाया। एक महिला की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। हमलावरों की अब तक पहचान नहीं हो सकी है और न ही किसी गिरफ्तारी की पुष्टि हुई है। मामले की जांच में नेशनल गार्ड, पुलिस और इंटेलिजेंस टीमें जुटी हैं। हाल के महीनों में मध्य मेक्सिको में ड्रग कार्टेल से जुड़ी हिंसा लगातार बढ़ी है। इसी साल फरवरी में सेना ने कुख्यात ड्रग माफिया एल मेंचो को मार गिराया था, जिसके बाद कई इलाकों में हिंसा और आगजनी हुई थी। मेक्सिको अगले महीने FIFA वर्ल्ड कप की सह-मेजबानी भी करने जा रहा है, जिसके चलते सुरक्षा व्यवस्था पहले से ही कड़ी की जा रही है।