news-details

मां के बाद बेटे की जीत, बिठूर में फिर राणा परिवार का दबदबा!

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। बिठूर नगर पंचायत के चेयरमैन पद के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी राणा समरेंद्र सिंह ने शानदार जीत दर्ज की। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी आदर्श द्विवेदी उर्फ विभु को 2483 वोटों से हराया। समरेंद्र सिंह को 4210 वोट मिले, जबकि आदर्श द्विवेदी 1727 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे। कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप द्विवेदी को महज 56 वोटों से संतोष करना पड़ा। जीत के साथ ही बिठूर की राजनीति में राणा परिवार का प्रभाव एक बार फिर चर्चा में आ गया। समरेंद्र सिंह की मां डॉ. निर्मला सिंह लगातार पांच बार चेयरमैन रह चुकी थीं। जून 2026 में उनके निधन के बाद खाली हुए पद पर उपचुनाव कराया गया। अब बेटे की जीत को समर्थक उनकी मां को समर्पित कर रहे हैं। सवाल यह भी है कि जनता की उम्मीदों पर नया चेयरमैन कितना खरा उतरता है।13 अक्टूबर को हुए उपचुनाव की मतगणना गुरुवार सुबह आठ बजे शुरू हुई। नगर पंचायत भवन में कड़ी सुरक्षा के बीच 10 वार्डों के मतपत्रों की गिनती हुई। समरेंद्र सिंह ने पहले राउंड से ही बढ़त बना ली थी, जो हर राउंड के साथ बढ़ती गई। कुल 9474 मतदाताओं में से 6193 ने मतदान किया था।जीत के बाद समर्थकों ने ढोल बजाकर जश्न मनाया और पार्टी के झंडे लहराए। घर पहुंचने पर चाची अर्जिता सिंह ने आरती उतारी, जबकि बहन अमृता सिंह उर्फ प्रिन्सी ने तिलक लगाकर मिठाई खिलाई। विधायक राणा अभिजीत सिंह ने भी खुशी जताई।समर्थकों ने जीत को स्व. डॉ. निर्मला सिंह को समर्पित किया। अब देखना होगा कि विरासत में मिली इस राजनीतिक जिम्मेदारी के साथ समरेंद्र सिंह बिठूर के विकास और जनसमस्याओं को कितनी प्राथमिकता देते हैं।