news-details

मां के अपमान का बदला लेने के लिए की हत्या

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव में हुए चर्चित कालीशंकर हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी शुभम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपनी मां के कथित अपमान का बदला लेने के लिए कालीशंकर की हत्या की थी।डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि 3 जून की रात शिव मंदिर के बाहर कालीशंकर गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले थे। अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई थी। मामले की जांच में पुलिस ने मुख्य आरोपी शुभम को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त फावड़ा बरामद किया।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि कुछ दिन पहले कालीशंकर से उसका विवाद हुआ था। आरोपी का आरोप है कि विवाद के दौरान कालीशंकर ने उसकी मां और पिता को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी। इसी के बाद उसने हत्या की योजना बनाई।पुलिस के मुताबिक घटना वाली रात शुभम फावड़ा लेकर शिव मंदिर के पास पहुंचा और मौका मिलते ही पीछे से हमला कर दिया। गर्दन पर गंभीर वार होने से कालीशंकर की मौके पर ही हालत बिगड़ गई और बाद में उनकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी फावड़ा छिपाकर फरार हो गया था।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि मुकदमे में नामजद अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।