
pardarshi vikas news amethi
बामसेफ की विधानसभा संयोजक कंचन बौद्ध की मां के निधन सामाजिक कार्यकर्ताओं कार्यकर्ताओं ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।
मंझवारा -भटगंवा में अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। पुरानी रुढ़िवादी परम्पराओं को तोडते हुए यहां पुरुषों के पहले महिलाओं ने लाश को कंधा दिया।
द बुद्धिस्ट सोसाइटी आफ इंडिया के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सावंत और मृतका के दामाद राजू बौद्ध के साथ अंतिम संस्कार में सैकड़ों लोग शामिल हुए। बामसेफ के जिला संयोजक संजीव भारती,बहुजन समाज पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष धर्मराज कोरी,राम सजीवन कोरी, धर्मेंद्र कुमार बौद्ध,हरिनाथ प्रधान, शीतला प्रसाद दाढ़ी,राम मिलन भारती, जगदीश प्रसाद,ध्रुव राज, श्री राम, रमेश कुमार बौद्ध आदि निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।