
पारदर्शी विकास न्यूज़ बबेरू (बांदा)। मोहर्रम की सातवीं पर कस्बे में हजरत कासिम की याद में पारंपरिक मेहंदी पलंग जुलूस निकाला गया। जुलूस अतर्रा रोड, शिवाजी चौराहा, रोडवेज बस स्टैंड और कमासिन रोड सहित प्रमुख मार्गों से होकर बड़े इमामबाड़े पहुंचा, जहां विभिन्न मेहंदी पलंगों का कदीमी मेहंदी पलंग से मिलाप कराया गया।इस दौरान सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मातमी धुनों के बीच हजरत कासिम की शहादत को याद करते हुए मातम किया। बाद में सभी मेहंदी पलंग और ढाल सवारियां पूरे कस्बे में भ्रमण कर अपने-अपने इमामबाड़ों को लौट गईं।जुलूस में अजमेर अली, हाफिज एतबार अली, मंसूर अहमद, कासिम खान, शकील खान, नफीस अली समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत, कस्बा इंचार्ज मनीष कुमार शर्मा सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा।