
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। ज्येष्ठ माह के मंगलवार को जिलेभर में हनुमान भक्तों ने भंडारे और प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किए। गौरीगंज, अमेठी, मुसाफिरखाना, जगदीशपुर, तिलोई समेत कई क्षेत्रों में श्रद्धालुओं को पूड़ी-सब्जी, छोला-चावल, चना और शरबत वितरित किया गया। हनुमानगढ़ी मंदिर के सामने विधायक महाराजी प्रजापति द्वारा प्रसाद वितरण शिविर लगाया गया। वहीं विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने भी श्रद्धालुओं की सेवा की।