news-details

मूंग ताल ड्रेन पर एक साल में बन जाएगा सेतु

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी/तिलोई।  विकास खंड बहादुरपुर अन्तर्गत सरायमहेशा में पूरे उदवत के पास मूंगताल ड्रेन पर पहुंच मार्ग, अतिरिक्त पहुंच मार्ग और सेतु के निर्माण के लिए भूमि पूजन का काम मंगलवार को हिन्दू रीति रिवाज से विधि विधान से सम्पन्न हुआ। क्षेत्रीय विधायक और उत्तर प्रदेश सरकार में चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं, निर्माण कम्पनी के कार्मिकों और खंड विकास अधिकारी के साथ भूमि पूजन किया।1.86करोड की लागत का यह निर्माण कार्य लगभग एक साल के भीतर पूरा हो जाएगा।16.80मी लम्बे पुल के निर्माण पर 86लाख रु खर्च होंगे।50मीटर का पहुंच मार्ग और 1050मी का अतिरिक्त पहुंच मार्ग दोनों तरफ बनेगा। पहुंच मार्ग की निर्माण लागत 110लाख रु है।भूमि पूजन का काम पूर्व ब्लाक प्रमुख रमेश कुमार सिंह की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। निर्माण कम्पनी के प्रो धर्मेंद्र प्रताप सिंह, खंड विकास अधिकारी रतन सिंह, अधिशासी अभियंता इंजीनियर रमेश चंद्र,सहायक अभियंता,अवर अभियंता और स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि और राज्य मंत्री के समर्थक भी भूमि पूजन के समय मौजूद रहे। अधिशासी अभियंता इंजीनियर रमेश चंद्र ने बताया कि सेतु के निर्माण से लगभग एक लाख आबादी  आवागमन के मामले में सीधे लाभान्वित होगी।


एक साल के भीतर विधानसभा क्षेत्र में आवागमन से सम्बंधित सभी समस्याओं को दूर कर दिया जाएगा। लगभग सभी छोटे बड़े गांव पक्की सड़क से जुड़े हुए हैं।जर्जर सड़कों की विशेष महत्व, नवीनीकरण, चौड़ीकरण के साथ लघु और दीर्घ सेतु के निर्माण के सभी कार्य तेजी से पूर्ण कराए जा रहे हैं।जन आवश्यकता आधारित विकास हमारी सरकार का संकल्प है।
मयंकेश्वर शरण सिंह