news-details

मांगों को लेकर संविदा कर्मियों का ज्ञापन

You can share this post!



पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के आह्वान पर जिले के संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित व्यक्तिगत पत्र स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजे। कर्मचारियों ने सेवा सुरक्षा, समान कार्य के लिए समान वेतन, नियमितीकरण तथा केवल एनएचएम कर्मियों पर एएमएस लागू किए जाने के प्रस्ताव का विरोध दर्ज कराया। राजेश यादव के नेतृत्व और भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष रवि साहू के मार्गदर्शन में चलाए गए अभियान में कर्मचारियों ने अपनी समस्याएं सीधे सरकार तक पहुंचाने का प्रयास किया। कर्मियों का कहना है कि कोविड-19 समेत विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों में महत्वपूर्ण योगदान देने के बावजूद उनकी मांगें लंबे समय से लंबित हैं।कर्मचारियों ने मांग की कि उनकी समस्याओं के समाधान तक एएमएस लागू करने के निर्णय पर पुनर्विचार किया जाए। साथ ही सेवा सुरक्षा और बेहतर कार्य परिस्थितियां सुनिश्चित करने की मांग उठाई। संघ ने कहा कि कर्मचारियों के हितों से जुड़ी मांगों के समाधान से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता भी बेहतर होगी।