
पारदर्शी विकास न्यूज़ वाराणसी । माँ गंगा जिन्हें भारत की जीवनदायिनी और प्रकृति की देवी माना जाता है। भारत की आस्था और अर्थव्यवस्था गंगा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना, प्रकृति की पूजा करना, और आध्यात्मिक शांति व आंतरिक शुद्धि प्राप्त करने हेतु मां गंगा की आरती बहुत सहायक है । यह अंधकार को दूर करके ज्ञान और सकारात्मक ऊर्जा के प्रसार का भी प्रतीक है। गंगा जी की आरती का आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व है।दिन भर हमें प्रकाश और जीवन देने के लिए ईश्वर और प्रकृति को धन्यवाद अर्पित करने का यह एक सुंदर माध्यम है। 'आरती' शब्द का अर्थ अंधकार को मिटाना है। अग्नि के प्रकाश और मंत्रोच्चार के माध्यम से मन के अज्ञान, भय और दुखों को दूर किया जाता है।गंगा आरती का आयोजन लोगों को अपनी भीतरी बुराइयों से मुक्ति पाने, भावनात्मक शांति हासिल करने और एक सकारात्मक शुरुआत करने में मदद करता है।