news-details

मंडलीय औद्योगिक गोष्ठी में पहुंचे सैकड़ों किसान

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी/रायबरेली।  महावीर सिंह स्मारक महाविद्यालय कठवारा में मंगलवार को मंडलीय औद्योनिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में आरक्षित वाहनों से अमेठी के दो सौ किसान शामिल हुए। अमेठी के तीन प्रगतिशील किसानों को उद्यान मंत्री ने प्रशस्ति पत्र और पांच पौधे देकर सम्मानित किया। उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने किसानों को परम्परागत खेती से ऊपर उठकर व्यवसायिक और औद्योनिक कृषि के लिए प्रेरित किया।प्रगतिशील कृषकों में  रावत सुरेंद्र बहादुर सिंह ग्राम सिंहपुर वि०ख० सिंहपुर, पॉलीहाऊस में शिमला मिर्च की खेती, श्री चंद्रशेखर शुक्ला ग्राम मंडवा वि०ख० बाजारशुक्ल ड्रैगन फ्रूट की खेती के लिए एवं श्री विजय कुमार ग्राम रसूलपुर वि०ख० बाजारशुक्ल स्ट्रॉबेरी की खेती के लिए पुरस्कार प्रदान किया गया।कार्यक्रम के अंत में गोष्ठी में शामिल सभी कृषकों को 5 पौधे निःशुल्क वितरित किए गए।