
पारदर्शी विकास न्यूज़ सुलतानपुर। जूनियर बालक वर्ग की जिला स्तरीय बॉक्सिंग चयन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर पांच खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय ट्रायल के लिए चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी 7 जुलाई को अयोध्या स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल में आयोजित ट्रायल में हिस्सा लेंगे। चयनित खिलाड़ियों में 46–48 किग्रा वर्ग से निखिल यादव, 48–50 किग्रा से शनि गौतम, 50–52 किग्रा से अमीर हमजा, 57–60 किग्रा से सक्षम सिंह और 60–63 किग्रा वर्ग से कार्तिकेय सिंह शामिल हैं। मंडल स्तर पर सफल खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।चयन प्रक्रिया जिला बॉक्सिंग संघ के सचिव एवं कोच विजय यादव की देखरेख में संपन्न हुई। इस दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेश सोनकर सहित खेल विभाग के अधिकारी और प्रशिक्षक मौजूद रहे। खेल एवं शिक्षा परिषद के महासचिव शुभम धुरिया ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।