news-details

मेडिकल कॉलेज में मारपीट

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ सुलतानपुर।
राजकीय मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में मरीज के तीमारदारों और डॉक्टरों व अस्पताल कर्मियों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।विद्युत विभाग के लाइनमैन जगन्नाथ ने आरोप लगाया कि इलाज में लापरवाही का विरोध करने पर अस्पताल कर्मियों ने उनके बेटे और साथियों पर पाइप, रॉड व डंडों से हमला कर दिया। हमले में कई लोग घायल हुए।वहीं मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने आरोप लगाया कि मरीज के साथ आए तीमारदारों ने इमरजेंसी में डॉक्टरों से अभद्रता की और ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर रजत सेठ पर ईंट से हमला कर दिया, जिससे वह घायल होकर बेहोश हो गए।पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।