news-details

मां-बेटे हत्याकांड का आरोपी फरार

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ बबेरू/बांदा। मां और भाई की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी राजकिशोर मिश्रा के घर गुरुवार को पुलिस ने मुनादी कराकर न्यायालय का नोटिस चस्पा किया। आरोपी पर 10 मई को संपत्ति विवाद में अपनी मां शांति देवी और छोटे भाई देवीदीन की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है। पलिस के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास लगातार जारी हैं। न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी होने के बावजूद हाजिर न होने पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, बांदा द्वारा उसके खिलाफ उद्घोषणा जारी की गई है। कोतवाली प्रभारी राजेन्द्र सिंह राजावत की मौजूदगी में कार्रवाई करते हुए आरोपी को शीघ्र न्यायालय में उपस्थित होने की चेतावनी दी गई। पुलिस ने कहा कि निर्धारित समय में हाजिर न होने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।