
पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर। अखंडनगर पुलिस और एसओजी टीम ने मोबाइल टावरों से कीमती उपकरण चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से ₹1.99 लाख नकद, दो अवैध तमंचे, कारतूस और वारदात में प्रयुक्त वैगनआर कार बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार गिरोह मोबाइल टावरों की रेकी कर रात में कम्युनिकेशन डिवाइस और अन्य उपकरण चोरी करता था। चोरी का सामान पैक कर कूरियर के जरिए दिल्ली भेजा जाता था, जहां उसे ऊंची कीमत पर बेचा जाता था। मुखबिर की सूचना पर कुंदा भैरोपुर सर्विस लेन के पास घेराबंदी कर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस सफलता पर पुलिस टीम को ₹25 हजार के पुरस्कार की घोषणा की गई है।