
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। जाजमऊ थाना क्षेत्र के वाजिदपुर में बुधवार देर रात 33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग ने पास स्थित एक मोबाइल शॉप को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दुकान में रखे मोबाइल, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक सामान, फर्नीचर और नकदी समेत लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।स्थानीय लोगों ने करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की चपेट में एक ऑटो पार्ट्स की दुकान भी आई, लेकिन समय रहते सामान निकाल लेने से बड़ा नुकसान टल गया।दुकान संचालक अनिल ने लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई है। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण हाईटेंशन लाइन में शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।