news-details

मुआवजे और मजदूरी की मांग पर भाकियू का प्रदर्शन

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़, कानपुर। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के बैनर तले मंगलवार को किसानों और कार्यकर्ताओं ने मंडल कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन कर फसल नुकसान का मुआवजा, खाद-बीज की उपलब्धता और मजदूरों को उचित वेतन देने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसलें बर्बाद हुई हैं, लेकिन सर्वे के बावजूद अब तक मुआवजा नहीं मिला। किसानों ने निष्पक्ष सर्वे कराकर प्रभावितों को जल्द आर्थिक सहायता देने और खाद-बीज की किल्लत दूर करने की मांग की।प्रदर्शन में औद्योगिक क्षेत्रों में मजदूरों के कथित शोषण का मुद्दा भी उठाया गया। यूनियन नेताओं ने आरोप लगाया कि मजदूरों से 12 घंटे काम कराकर महज 400 रुपये दिए जा रहे हैं। उन्होंने उचित वेतन और श्रम कानूनों के अनुसार सुविधाएं देने की मांग की।मंडल अध्यक्ष ठाकुर आयुष सिंह राजावत ने कहा कि समस्याओं पर सुनवाई नहीं हो रही है। मांगें पूरी न होने पर आंदोलन व्यापक करने की चेतावनी दी।