
पारदर्शी विकाश न्यूज़ लखनऊ।विश्वविद्यालय (LU) के इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज ने MBA इन फार्मास्यूटिकल मैनेजमेंट कोर्स में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।यह दो वर्षीय स्नातकोत्तर (PG) पाठ्यक्रम चार सेमेस्टरों में संचालित होगा, जिसमें कुल 60 सीटें निर्धारित की गई हैं। कोर्स को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के अनुरूप तैयार किया गया है और इसमें कुल 80 क्रेडिट शामिल होंगे। फीस प्रति सेमेस्टर 81,080 रुपये तय की गई है।प्रवेश के लिए बीफार्मा, बीटेक (केमिकल इंजीनियरिंग), बायोटेक्नोलॉजी, बायोमेडिकल इंजीनियरिंग, बीएससी (केमिस्ट्री) या एमएससी उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 50% और एससी/एसटी वर्ग के लिए 45% अंक अनिवार्य हैं। चयन जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।कोर्स में फार्मास्यूटिकल इंटरनेशनल बिजनेस, ब्रांड मैनेजमेंट, प्रोडक्ट डेवलपमेंट और बायोमेडिकल डिवाइसेज जैसे विषय शामिल होंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, इस कार्यक्रम से छात्रों को फार्मा इंडस्ट्री में बेहतर रोजगार अवसर मिलेंगे और शुरुआती पैकेज लगभग 5 लाख रुपये सालाना तक हो सकता है।