news-details

LPG सिलेंडर 29 रुपए महंगा, घरेलू बजट पर फिर बढ़ा दबाव

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS घरेलू रसोई गैस (LPG) सिलेंडर के दामों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है। नई दरें आज रात 12 बजे से लागू हो गई हैं। दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाला घरेलू सिलेंडर अब ₹913 से बढ़कर ₹942 का मिलेगा, यानी ₹29 की सीधी बढ़ोतरी हुई है।यह पिछले तीन महीनों में दूसरी बार कीमत बढ़ोतरी है। इससे पहले 7 मार्च को सिलेंडर के दाम ₹60 बढ़ाए गए थे। इस तरह सिर्फ तीन महीने में घरेलू LPG सिलेंडर कुल ₹89 महंगा हो चुका है, जिससे आम उपभोक्ताओं के मासिक बजट पर असर पड़ना तय माना जा रहा है।सूत्रों के मुताबिक तेल कंपनियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऊर्जा लागत बढ़ने और घरेलू बिक्री में हो रहे नुकसान के कारण यह फैसला लिया गया है। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि सरकारी तेल कंपनियों को प्रति सिलेंडर करीब ₹703 का नुकसान हो रहा था, जिसकी आंशिक भरपाई इस बढ़ोतरी से होगी।इससे पहले अप्रैल 2025 में भी घरेलू LPG के दाम ₹50 बढ़ाए गए थे। वहीं छोटे 5 किलो वाले सिलेंडर की कीमत में भी ₹11 की बढ़ोतरी की गई थी। इसके अलावा हाल के महीनों में पेट्रोल, डीजल और CNG के दामों में भी वृद्धि दर्ज की गई है, जिससे परिवहन और घरेलू खर्चों पर अतिरिक्त दबाव बढ़ा है।तेल कंपनियों के अनुसार LPG की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार दर, डॉलर-रुपया विनिमय, परिवहन लागत और टैक्स व सब्सिडी नीतियों के आधार पर तय होती हैं। सरकार का कहना है कि वैश्विक स्तर पर बढ़ी लागत का पूरा बोझ उपभोक्ताओं पर नहीं डाला जा रहा है, लेकिन लगातार बढ़ती कीमतों से आम लोगों की चिंता जरूर बढ़ी है।