
जिले में 28.7मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई
दोपहर बाद बंद हुई बारिश, आसमान में बादल छाए रहे
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। लम्बे समय बाद मंगलवार को चेहल्लुम के दिन प्रकृति मेहरबान रही। सुबह से दोपहर बाद तक जमकर बारिश हुई। बारिश से धान की फसलों को लाभ हुआ है। फसल की जरूरत के आधार पर बारिश होने से किसान खुश हैं । मंगलवार को जिले में 28.7मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। गोमती नदी का जलस्तर खतरे के निशान से लगभग 5मी नीचे हो गया है। मंगलवार को सुबह से ही मौसम गीला रहा। जिले के कहीं अधिक तो कहीं कम बरसात हुई।दो बजे तक बूंदें नहीं टूटी। तेज बारिश के कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुईं। सड़कों पर आवागमन प्रभावित रहा। बाजारों में दोपहर तक सन्नाटा पसरा रहा। मंगलवार की सुबह 4:00 बजे से हो रही बारिश से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित रहा। दोपहर 1:00 बजे के बाद बरसात की बूंदे थमी। सभी सरकारी कार्यालय बारिश के कारण देर से खुला। बरसात होने से खरीफ की फसलों का काफी लाभ हुआ है। बारिश का पानी से नगर के कई मोहल्ले में जल भराव की स्थिति बन गई रामलीला मैदान दूर से तलाब जैसा प्रतीक हो रहा है। तहसील, रजिस्ट्री ऑफिस के साथ पोस्ट ऑफिस सामने मकान में पानी भर गया था। ग्राम पंचायत सराय खेमा में नाली ना होने के कारण बारिश का पानी खड़ेजे पर भरा हुआ है। ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी की समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं जबकि मोहल्ले के लोग लगातार नाली बनवाने की मांग कर रहे हैं।राम शंकर बघेल, सुरेश ,अजय, रिंकू, रोहित ,जगन्नाथ , गंगाराम आदि ग्रामीणों ने बताया कि हल्की भी बारिश होने पर पूरे रास्ते में जल भराव की स्थिति बन जाती है आवाज गण पूरी तरह बाधित हो जाता है हम लोग मजबूरी में इसी रास्ते से गंदे पानी से होकर गुजरते हैं। जल भराव की स्थिति होने से संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी से कई बार शिकायत की गई लेकिन इस समस्या पर एक भी बार ध्यान नहीं दिए। अमेठी -मुसाफिरखाना मार्ग के पास स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास भी जल भराव की स्थिति बनी हुई है।
ग्राम पंचायत मवई में जलभराव की समस्या बनी
मंगलवार को सुबह से दोपहर बाद तक तेज बारिश के कारण मवई ग्राम पंचायत में जल भराव की समस्या बन गई है। अचानक बारिश होने से मवई ग्राम पंचायत में बसा पूरे वनमानुष गांव में जल भराव हो गया। अत्यधिक बारिश के कारण गांव के लोगों के घरों के दरवाजे तक पानी भर गया। गांव में गलभग एक दर्जन घर है। ग्रामीणों ने बताया कि घर के दरवाजे तक पानी भर जाने से जन जीवन अस्त वस्त हो गया है। गांव के लोगों ने बताया कि जल की निकासी अवरुद्ध होने से हमारे घरों के दरवाजे तक पानी भर गया है। अत्यधिक बारिश होने से लोगों के घर के दरवाजे तक पानी भरने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है।