
PARDARSHI VIKASH NEWS University of Lucknow के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. परमजीत सिंह को पुलिस ने छात्रा से कथित आपत्तिजनक बातचीत और पेपर लीक के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि प्रोफेसर ने बीएससी फाइनल ईयर की छात्रा को फोन कर मिलने का दबाव बनाया और कहा कि उन्होंने उसके लिए पेपर आउट करा दिया है। छात्रा ने बातचीत रिकॉर्ड कर ली, जो बाद में वायरल हो गई। ऑडियो सामने आने के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने मामले की जांच शुरू की और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी प्रोफेसर को यूनिवर्सिटी कैंपस से हिरासत में ले लिया।ऑडियो क्लिप में प्रोफेसर छात्रा से बार-बार मिलने के लिए कहते सुनाई दे रहे हैं। उन्होंने मेन और इलेक्टिव दोनों पेपर आउट कराने का दावा भी किया। छात्रा ने बातचीत में मिलने से इनकार किया और बाद में कहा कि वह दोबारा उत्पीड़न का शिकार नहीं होना चाहती। मामले के सामने आने के बाद छात्रों ने प्रॉक्टर ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इंटरनल कंप्लेंट कमेटी से जांच शुरू कराई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम और बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज किया है।