
Pardarshi Vikas News Lucknow
विश्वविद्यालय में चल रही मेगा प्लेसमेंट ड्राइव में भारी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए। इस ड्राइव में 12 कंपनियां 4 हजार से अधिक पदों पर भर्ती कर रही हैं। सुबह से ही कैंपस में अभ्यर्थियों की भीड़ देखने को मिली और दोपहर तक 3100 से ज्यादा स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया। इस प्लेसमेंट ड्राइव में स्नातक और परास्नातक छात्रों को रोजगार के अवसर दिए जा रहे हैं। चयनित अभ्यर्थियों को लगभग 30 हजार रुपये प्रतिमाह का जॉब ऑफर मिल रहा है। हालांकि, फाइनल सेलेक्शन लिस्ट 7 से 14 दिनों के भीतर जारी की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया में वित्त, निर्माण, हेल्थकेयर, लॉजिस्टिक्स, हॉस्पिटैलिटी और सर्विस सेक्टर की कंपनियां शामिल हैं। छात्रों का इंटरव्यू और स्क्रीनिंग प्रक्रिया लगातार जारी है। कैंपस में पहुंचे कई छात्रों ने इसे अपने करियर के लिए बड़ा अवसर बताया। प्लेसमेंट सेल के अनुसार, यह ड्राइव छात्रों को उद्योग से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।