
Pardarshi Vikas News Lucknow
राजधानी लखनऊ समेत सिद्धार्थनगर और श्रावस्ती में एनीमिया व प्रोटीन कुपोषण से बचाव के लिए नई जागरूकता परियोजना शुरू की गई है। यह पहल उत्तर प्रदेश सरकार के परिवार स्वास्थ्य एवं कल्याण विभाग और एक निजी पोषण उत्पाद कंपनी के सहयोग से शुरू हुई है। परियोजना का उद्देश्य बच्चों और समुदायों में आयरन की कमी से होने वाले एनीमिया तथा प्रोटीन कुपोषण की समस्या से निपटना है। इसके तहत जागरूकता अभियान, शुरुआती जांच और सामुदायिक स्तर पर बचाव उपायों पर काम किया जाएगा। कार्यक्रम में परिवार कल्याण विभाग के महानिदेशक डॉ. एच.डी. अग्रवाल और कंपनी के प्रबंध निदेशक शशि रंजन मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि एक लाख से अधिक बच्चों की बिना सुई चुभाए एनीमिया जांच की जाएगी। साथ ही 2,000 से अधिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। स्कूल आधारित कार्यक्रमों के जरिए करीब 2.5 लाख विद्यार्थियों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। जागरूकता के लिए “इंडिया का आयरन अप करेंगे” अभियान गीत भी जारी किया जाएगा।