news-details

लखनऊ पहुंचे RLD के नए प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह

You can share this post!


पारदर्शी  विकास न्यूज़  लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह गुरुवार को पहली बार लखनऊ पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद उनके आगमन पर चारबाग रेलवे स्टेशन से लेकर प्रदेश मुख्यालय तक पार्टी कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों के बीच कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर और पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया।चारबाग में महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद पार्टी नेताओं ने विभिन्न स्थानों पर उनका स्वागत किया। इसके बाद विधानसभा परिसर में चौधरी चरण सिंह, सरदार वल्लभभाई पटेल, महात्मा गांधी और डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित किए गए।प्रदेश मुख्यालय में आयोजित स्वागत समारोह में ऐश्वर्य राज सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। किसानों, युवाओं, महिलाओं और समाज के सभी वर्गों के लिए काम करना उनकी प्राथमिकता होगी।उन्होंने कहा कि संगठन में युवाओं और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाकर पार्टी को गांव से लेकर बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा। कार्यकर्ताओं का सम्मान और उनकी सक्रिय भागीदारी संगठन की मजबूती के लिए जरूरी है।प्रदेश अध्यक्ष ने अपने परिवार के लोकदल और किसान राजनीति से पुराने संबंध का भी उल्लेख किया। पार्टी नेताओं ने कहा कि युवा नेतृत्व से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।