
पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। राजधानी लखनऊ और नोएडा के बीच हवाई संपर्क को मजबूत करने के लिए 15 जून से पहली विशेष सीधी उड़ान सेवा शुरू की जा रही है। इंडिगो एयरलाइंस की यह फ्लाइट यात्रियों को लगभग एक घंटे में जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक पहुंचाएगी।जानकारी के अनुसार, उड़ान संख्या 6E-2278 सुबह 7:05 बजे लखनऊ से उड़ान भरकर 8:05 बजे जेवर एयरपोर्ट पहुंचेगी। वहीं वापसी में उड़ान संख्या 6E-2279 शाम 6:55 बजे जेवर से रवाना होकर रात 8:00 बजे लखनऊ पहुंचेगी।वर्तमान बुकिंग के अनुसार इस रूट का किराया लगभग 6,500 से 7,700 रुपये के बीच रखा गया है, हालांकि इसमें आगे बदलाव संभव है।अधिकारियों के मुताबिक, यह सेवा शुरुआत में विशेष उड़ान के तौर पर चलाई जाएगी और बाद में इसे नियमित करने की योजना है। नियमित सेवा शुरू होने के बाद यह फ्लाइट सप्ताह के सातों दिन संचालित हो सकती है।इस सीधी उड़ान से यात्रियों को दिल्ली एयरपोर्ट होकर नोएडा जाने की बाध्यता से राहत मिलेगी, जिससे समय और यात्रा खर्च दोनों में कमी आएगी।