news-details

लखनऊ में नौतपा का असर, गर्मी से मजदूर की मौत

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। नौतपा शुरू होते ही भीषण गर्मी और लू का असर तेज हो गया है। सोमवार को तापमान 43 डिग्री के करीब पहुंचने का अनुमान है। मौसम विभाग ने वार्म नाइट और लू का अलर्ट जारी किया है।भीषण गर्मी के बीच बंथरा इलाके में काम कर रहे 43 वर्षीय मजदूर चंद्रशेखर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बताया गया कि काम के दौरान पानी पीने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और सीने में तेज दर्द उठा। साथी मजदूर उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।गर्मी से राहत देने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने हजरतगंज समेत कई चौराहों पर ग्रीन नेट लगवाए हैं, जिससे रेड लाइट पर रुकने वाले लोगों को सीधी धूप से बचाव मिल सके।मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर 11 बजे से 3 बजे तक जरूरी काम न होने पर घरों में रहने की सलाह दी है। डॉक्टरों ने शरीर में पानी की कमी से बचने के लिए ज्यादा पानी पीने और धूप में लंबे समय तक न रहने की सलाह दी है।वहीं, मौसम विभाग ने इस साल मानसून सामान्य से कमजोर रहने की संभावना भी जताई है, जिससे खेती और जल संकट बढ़ने की आशंका है।