news-details

लखनऊ में होगा आम महोत्सव

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी।
उत्तर प्रदेश आम महोत्सव-2026 का आयोजन 3 से 5 जुलाई तक लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में किया जाएगा। जिला उद्यान अधिकारी रणविजय सिंह ने अमेठी के किसानों, आम उत्पादकों और पौधशाला स्वामियों से महोत्सव में शामिल होने की अपील की है।उन्होंने बताया कि बागवान अपनी विभिन्न प्रजातियों के आमों का प्रदर्शन कर सकेंगे। जो किसान स्वयं नहीं पहुंच पाएंगे, वे 1 जुलाई तक जिला उद्यान कार्यालय में अपने उत्पाद जमा करा सकते हैं।महोत्सव में आम की उन्नत प्रजातियों, नई तकनीकों, विपणन और प्रसंस्करण की जानकारी विशेषज्ञों द्वारा दी जाएगी। बागवानों को उत्पादों की बिक्री और प्रचार का भी अवसर मिलेगा।