
पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। गोमतीनगर स्थित विश्व हिंदू रक्षा परिषद के कार्यालय में शनिवार को एक युवक और महिला ने स्वेच्छा से हिंदू धर्म अपनाने का दावा किया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने दोनों का शुद्धीकरण कराया।गोंडा से आए युवक ने बताया कि पहले उसका नाम हमजा अली था, अब उसने अपना नाम हेमंत सिंह रख लिया है। युवक ने कहा कि वह बचपन से ही महादेव की पूजा करता रहा है और उसकी हिंदू धर्म में आस्था रही है। उसने दावा किया कि उसके पूर्वज सनातनी थे और वह अपनी इच्छा से घर वापसी कर रहा है।युवक ने बताया कि वह बालिग है और अपने फैसले खुद ले सकता है। उसने कहा कि पिछले कई वर्षों से उसने नमाज पढ़ना छोड़ दिया था और अब वह हिंदू रीति-रिवाजों को अपनाना चाहता है।वहीं बाराबंकी से आई महिला ने भी धर्म परिवर्तन कर अपना नाम शबनम से संजना रखने की बात कही। महिला ने बताया कि वह बिना किसी दबाव के अपनी इच्छा से हिंदू धर्म अपना रही है और बचपन से ही पूजा-पाठ में उसकी आस्था रही है।गोपाल राय ने बताया कि संगठन की ओर से सनातन हेल्पलाइन चलाई जा रही है, जिसके माध्यम से कई लोग संपर्क कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों को सहायता दी जा रही है और घर वापसी कार्यक्रम कराए जा रहे हैं।