news-details

लखनऊ में आम महोत्सव का शुभारंभ

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में तीन दिवसीय आम महोत्सव का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न किस्मों के आमों का अवलोकन किया, किसानों और बागवानों से उनकी विशेषताओं की जानकारी ली तथा उत्कृष्ट आम उत्पादकों को सम्मानित किया। आधा किलो वजन का एक बड़ा आम देखकर मुख्यमंत्री मुस्कुराए और उसे हाथ में लेकर तस्वीर भी खिंचवाई। महोत्सव में 800 से अधिक किस्मों के आम और आम से बने विभिन्न उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने भी दो पेटी आम खरीदे।मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश का आम ब्रिटेन, यूएई, मलेशिया और कुवैत समेत कई देशों में निर्यात हो रहा है। उन्होंने बताया कि किसानों को आधुनिक तकनीक, एआई आधारित खेती, बेहतर पैकेजिंग और वैश्विक बाजार से जोड़ने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। महोत्सव में दशहरी, लंगड़ा, चौसा, आम्रपाली, अल्फांसो, नूरजहां, बनाना मैंगो, याकूती, टॉमी एटकिंस, मोदी मैंगो और योगीराज जैसी आकर्षक किस्में लोगों का ध्यान खींच रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश की असली ताकत उसके किसान हैं और राज्य के कृषि उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाना सरकार की प्राथमिकता है।