
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी /मुसाफिरखाना। कोतवाली क्षेत्र में एक युवक का शव उसके घर से करीब 600 मीटर दूर एक नाले के किनारे मिला है। युवक सोमवार की सुबह लखनऊ जाने के लिए निकला था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।यह घटना जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के मिश्रौली लाल का पुरवा गांव की है। मृतक की पहचान 21 वर्षीय प्रमोद पुत्र जगन पासी के रूप में हुई है। प्रमोद सोमवार सुबह काम की तलाश में लखनऊ जाने की बात कहकर घर से निकला था।आज सुबह शौच के लिए गए ग्रामीणों ने नाले के किनारे शव देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस के अनुसार, युवक के मुंह से झाग निकल रहा था, जिससे मौत का सही कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह साफ हो पाएगी।मुसाफिरखाना सीओ अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 112 नंबर पर सूचना मिली थी कि नैया नाला के पास प्रमोद का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही जगदीशपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।