
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। लक्ष्मीपुरवा स्थित खलवा इलाके में डाट नाला धंसने से हड़कंप मच गया। नाले के किनारे जमीन धंसने के कारण आसपास के कई मकान खतरे की जद में आ गए हैं, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।सूचना मिलने पर सपा विधायक अमिताभ बाजपेई मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने जलकल विभाग और नगर निगम के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर निरीक्षण कराया तथा नाले की तत्काल मरम्मत के निर्देश दिए।विधायक ने कहा कि बरसात से पहले नालों और सीवर लाइनों की मरम्मत जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को क्षेत्र के अन्य जर्जर नालों और सीवर लाइनों की भी जांच कर आवश्यक कार्य जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।