
पारदर्शी विकास ब्यूरो | तरकुलवा, देवरिया।
देवरिया-कसया मार्ग स्थित लक्ष्मीपुर में रविवार को गुप्ता ईवी मोटर्स का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख तरकुलवा राम आशीष गुप्ता और विशिष्ट अतिथि अंबुज शाही ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया। इस दौरान इलेक्ट्रिक वाहनों की उपयोगिता, ईंधन की बचत और पर्यावरण संरक्षण में उनकी भूमिका पर जोर दिया गया। प्रतिष्ठान के संचालकों के अनुसार, उद्घाटन के पहले दिन 12 इलेक्ट्रिक वाहन बिके। सभी ग्राहकों को हेलमेट भी मुफ्त दिया गया।मुख्य अतिथि राम आशीष गुप्ता ने कहा कि गुप्ता ईवी मोटर्स के खुलने से क्षेत्र के लोगों को इलेक्ट्रिक वाहनों का बेहतर विकल्प उपलब्ध हुआ है। इससे लोगों को सुविधा मिलने के साथ ईंधन पर होने वाले खर्च में भी बचत हो सकती है। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में इलेक्ट्रिक वाहन उपयोगी विकल्प हैं। उन्होंने प्रतिष्ठान के संचालकों को नई पहल के लिए बधाई दी।विशिष्ट अतिथि अंबुज शाही ने कहा कि पहले इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के लिए लोगों को देवरिया, कसया, पडरौना और गोरखपुर जैसे शहरों का रुख करना पड़ता था। अब लक्ष्मीपुर में ही यह सुविधा मिलने से आसपास के गांवों के लोगों को सहूलियत होगी। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर ऐसी सुविधाओं का विस्तार क्षेत्र के विकास के लिए अच्छी पहल है।प्रो. विनोद गुप्ता ने बताया कि प्रतिष्ठान खुलने से लक्ष्मीपुर, तरकुलवा, गढ़रामपुर, सौनहुलवा और रामनगर समेत दर्जनों गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा। यहां 45 हजार से एक लाख रुपये तक की कीमत वाले लिथियम बैटरी से चलने वाले इलेक्ट्रिक वाहन उपलब्ध हैं। उनके अनुसार, वाहनों पर तीन साल की गारंटी दी जा रही है। ग्राहकों की सुविधा के लिए ईएमआई पर वाहन खरीदने का विकल्प भी उपलब्ध हैउन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन कम खर्च में आवागमन का विकल्प उपलब्ध कराने के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी सहायक हो सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान ग्राहकों और क्षेत्रीय लोगों में उत्साह देखने को मिला।इस मौके पर संदीप गुप्ता, विनोद गुप्ता, द्वारिका कुशवाहा, सतेंद्र गुप्ता, सुधीर पांडेय, धर्मदेव गुप्ता, दुर्गेश तिवारी और अवधेश गुप्ता समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।