
पारदर्शी विकास ब्यूरो देवरिया देवरिया जनपद के सलेमपुर थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लग्जरी कार से 61 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब, फर्जी नंबर प्लेट तथा शराब बिक्री के 23,050 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस ने हरियाणा निवासी एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम एवं बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं शराब तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह तथा क्षेत्राधिकारी सलेमपुर मनोज कुमार के पर्यवेक्षण में थाना सलेमपुर पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान सोमवार देर रात मुखबिर की सूचना पर नदावर पुल के पास एक संदिग्ध रिनाल्ट किगर कार को रोका गया।तलाशी के दौरान कार में रखी 07 पेटियों से कुल 61 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। बरामद शराब में 05 पेटी इंपीरियल ब्ल्यू (प्रत्येक पेटी में 48 शीशी, 180 एमएल), 01 पेटी रॉयल स्टैग (48 शीशी, 180 एमएल) तथा 01 पेटी रॉयल स्टैग (24 शीशी, 375 एमएल) शामिल हैं। जांच में कार पर लगी नंबर प्लेट संख्या BR 01HA 9875 फर्जी पाई गई। पुलिस ने शराब बिक्री से प्राप्त 23,050 रुपये नकद भी बरामद किए।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान प्रमोद कुमार (28 वर्ष) पुत्र महेंद्र निवासी पिपली, थाना खरखौदा, जनपद सोनीपत (हरियाणा) के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार बरामद शराब, वाहन और अन्य सामान की कुल अनुमानित कीमत लगभग 5 लाख रुपये है। इस संबंध में थाना सलेमपुर में मु0अ0सं0 173/2026 के तहत धारा 341(2) बीएनएस एवं 60/63 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।इस सफल कार्रवाई में थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक विवेक यादव, आरक्षी नितेश वर्मा, कांस्टेबल अजीत कुमार यादव तथा आरक्षी विनोद मौर्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही।क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध सलेमपुर पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अवैध शराब कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।