news-details

लियाफी की बैठक में संगठन मजबूती और एजेंट हितों पर मंथन

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS 24 मई 2026 को लाइफ इंश्योरेंस एजेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया-1964 (लियाफी) की एक महत्वपूर्ण बैठक होटल रॉयल पैराडाइज, जीटी रोड कानपुर में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में अभिकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में व्यवसाय संरक्षण, नई बीमा पॉलिसियों की जानकारी, पॉलिसी सर्विसिंग, एलआईसी एप और कस्टमर एप जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही बदलते समय में बीमा एजेंटों के सामने आ रही चुनौतियों और उनके समाधान पर भी विचार-विमर्श हुआ।कानपुर मंडल अध्यक्ष महेंद्र कुमार तिवारी ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए सभी सदस्यों से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। मंडल महामंत्री अमरनाथ चतुर्वेदी ने वार्षिक बैठक के महत्व को बताते हुए संगठन के आर्थिक फंड और सदस्यता अभियान को मजबूत बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। उत्तर मध्य क्षेत्र के महामंत्री एवं आईटी प्रभारी आईपी अवस्थी ने संगठन द्वारा पूर्व में किए गए कार्यों, निगम में हुए बदलावों, नव व्यवसाय, पॉलिसी सर्विसिंग और एजेंट क्लब रूल से जुड़े सर्कुलरों की जानकारी दी।उत्तर मध्य क्षेत्र के अध्यक्ष नवीन कुमार पांडे ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए सभी अभिकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। उन्होंने एजेंटों के कमीशन में कमी, एजेंट रेगुलेशन एक्ट तथा इन मुद्दों को लेकर लियाफी केंद्रीय कार्यकारिणी द्वारा सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका पर भी विस्तार से चर्चा की।बैठक में भाजपा नेता दिवाकर मिश्रा का अंगवस्त्र और माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में सुरेंद्र प्रकाश कटियार, सीके शुक्ला, अंबिका सिंह, रामनाथ मौर्य, प्रवीण अवस्थी, सानंद चतुर्वेदी, अरविंद कुमार, सीबी सिंह, भानु प्रताप सिंह, शांतनु श्रीवास्तव, अनीता तिवारी, सुरेश अरोड़ा, उमेश त्रिवेदी, रवि कुमार गौतम, राजकुमार शुक्ला, नीरज शुक्ला, जयवीर सिंह, कृष्ण प्रताप सिंह, शिवाकांत सिंह, सदफ जरीन, मनोज मिश्रा, शशिकांत सचान, कृष्णकांत गिरी, आदित्य साहू और गंगा चरण सहित बड़ी संख्या में अभिकर्ता मौजूद रहे।