
पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। लाटूश रोड व्यापार मंडल की आम सभा की बैठक व्यापार भवन में सम्पन्न हुई, जिसमें सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता सतीश कुमार अग्रवाल ने की। सतीश अग्रवाल को दोबारा अध्यक्ष चुना गया, जबकि नसीम अंसारी कार्यवाहक अध्यक्ष और अतुल त्रिपाठी महामंत्री बनाए गए। अन्य पदों पर भी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और संयुक्त सचिव की नियुक्ति की गई।बैठक में व्यापारियों की समस्याओं और संगठन को मजबूत करने पर चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने कहा कि व्यापारियों के हितों की रक्षा और समस्याओं के समाधान के लिए संगठन पूरी मजबूती से काम करेगा।अध्यक्ष सतीश अग्रवाल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि एकजुटता ही व्यापारियों की सबसे बड़ी ताकत है और संगठन को और मजबूत बनाया जाएगा।