news-details

लेंसकार्ट आउटलेट पर हंगामा

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Agra

मानस नगर स्थित Lenskart आउटलेट पर मंगलवार को हंगामा हो गया। हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता कर्मचारियों को तिलक, कलावा और अन्य धार्मिक प्रतीक पहनाने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया।

पुलिस की रोक के बाद कार्यकर्ताओं ने बाहर ही विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने कंपनी के पोस्टर सड़क पर गिराकर विरोध जताया और ग्राहकों से सामान न खरीदने की अपील की। करीब आधे घंटे तक माहौल तनावपूर्ण बना रहा, जिसके बाद पुलिस ने समझाकर स्थिति नियंत्रित की।

बताया जा रहा है कि कंपनी की ड्रेस कोड नीति को लेकर विवाद के बाद यह विरोध हुआ। हालांकि नई गाइडलाइन में धार्मिक प्रतीकों को पहनने की अनुमति दी गई है। फिलहाल किसी अप्रिय घटना से बचाव के लिए मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है।